Saturday, January 2, 2016

आधी सदी के बाद

क्या आपको भी ऐसा लगता है कि भारतीय फिल्म जगत अर्थात बॉलीवुड पूरे पचास साल बाद भी ज़्यादा बदला नहीं है। आइये देखें कि वर्ष १९६५ की समाप्ति पर कौन से सितारे फ़िल्माकाश में जगमगा रहे थे, और आज २०१५ के बीतते-बीतते रौशनी का ये सनातन कॉन्ट्रेक्ट किस के पास है!
उस समय वैजयंतीमाला की जो छवि थी, वे आज की विद्या बालन से मेल खाती है।
उस समय की सायरा बानो को आप आज की आलिया भट्ट में देख सकते हैं।
उस समय की मीना कुमारी आपको आज करीना कपूर में मिलेंगी।
उस समय की आशा पारेख को तलाश रहे हैं तो श्रद्धा कपूर को देखिये।
उस समय की शर्मिला टैगोर आज प्रियंका चोपड़ा हैं।
उस समय की वहीदा रहमान आज की दीपिका पादुकोण में दिखाई देंगी।
उस समय की साधना आज कैटरीना कैफ हैं।
उस समय की नूतन आज की काजोल हैं।
उस समय की माला सिन्हा आज कंगना रनोट के रूप में हैं।
उस समय की नंदा आज रानी मुखर्जी हैं।
उस समय की नर्गिस आपको आज की ऐश्वर्या राय में दिखेंगी।
उस समय की तनुजा आप आज की अनुष्का शर्मा में तलाश कीजिये।
उस समय की राजश्री आज सोनाक्षी सिन्हा के रूप में हैं।
उस समय की पद्मिनी की भूमिका आज परिणिति चोपड़ा के पास है।
[नायक तब और अब- कल देखिये]              

3 comments:

  1. ब्लॉग बुलेटिन टीम की ओर से आप सब को नव वर्ष के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं|

    ब्लॉग बुलेटिन की आज की बुलेटिन, सभी को नए साल की हार्दिक शुभकामनाएं - ब्लॉग बुलेटिन , मे आपकी पोस्ट को भी शामिल किया गया है ... सादर आभार !

    ReplyDelete
  2. Aapka aabhaar...Naye saal ki Mangalkamnayen !

    ReplyDelete
  3. बढ़िया है
    सुरैया,मधुबाला,मुमताज़..इन्हें भी किसी बहाने याद करते

    ReplyDelete

हम मेज़ लगाना सीख गए!

 ये एक ज़रूरी बात थी। चाहे सरल शब्दों में हम इसे विज्ञापन कहें या प्रचार, लेकिन ये निहायत ज़रूरी था कि हम परोसना सीखें। एक कहावत है कि भोजन ...

Lokpriy ...