Friday, May 17, 2013

आइये "पीढ़ी-अंतराल" मिटायें [ अंतिम]

महत्वपूर्ण यह है कि  जब हम पीढ़ी-अंतराल की बात करते हैं, तब ये केवल युवा, प्रौढ़ या वृद्ध लोगों की बात नहीं है। यह दो पीढ़ियों का विभेद है।
यदि एक बीस साल का लड़का और एक पचपन साल का प्रौढ़ रिश्ते में भाई [सगे या रिश्ते में] हैं तो इनमें पीढ़ी  अंतराल नहीं होगा, चाहे इनकी उम्र में पैंतीस साल का अंतर है । जबकि यदि अठारह साल का लड़का है, और छत्तीस वर्ष की आयु की उसकी माता है, तो केवल अठारह साल का अंतर होने पर भी यहाँ दो पीढ़ियों का प्रतिनिधित्व है। अतः इनकी विचार-भिन्नता में दो पीढ़ियों के अंतर वाली मानसिकता दिखाई देगी।
प्रायः आयु का अंतर भी विचारों की ताजगी को प्रभावित करता है, और इसके समान्तर और भी कई कारक हमारे विचारों को निर्धारित करते हैं। फिरभी दो पीढ़ियाँ   जब आमने-सामने होती हैं तो उनका सोचने का नजरिया एक ख़ास द्रष्टि रखता है। इसी द्रष्टि-अंतराल को हम उनकी व्यवहार-चर्या में देखते हैं।

No comments:

Post a Comment

हम मेज़ लगाना सीख गए!

 ये एक ज़रूरी बात थी। चाहे सरल शब्दों में हम इसे विज्ञापन कहें या प्रचार, लेकिन ये निहायत ज़रूरी था कि हम परोसना सीखें। एक कहावत है कि भोजन ...

Lokpriy ...